सोहावल रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। गुरुवार रात 9:25 बजे सांसद प्रतिनिधि बीडी द्विवेदी व रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने सोहावल स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि द्विवेदी ने कहा कि इस ट्रेन के सोहावल में रुकने से नागरिकों को काफी सुविधा होगी। सांसद ने रेलमंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर सोहावल में साबरमती के ठहराव के बाबत पत्र देकर मांग की थी जो पूरी हुई।
साबरमती एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों ट्रेनें सोहावल में रुकेंगी। पार्टी प्रवक्ता दिवाकर सिंह ने बताया कि सोहावल स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों व पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री अवधेश पांडेय बादल, अखंड सिंह डिंपल, कपिल देव तिवारी, राजकुमार सचदेवा, नीरज कनौजिया, राजू सिंह, अनूप सिंह, मिंटू सिंह, वेद गुप्त, अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।