फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ब्लॉक प्रमुखों ने संभाला कामकाज

Sat, 19 Mar 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
नए ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के 11 ब्लॉकों पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने सत्ता की बागडोर संभाल ली। ब्लॉकों पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुखों ने व ब्लॉक प्रमुखों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान सदस्य प्रमुख अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए। पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, आरएम अयोध्या संतोष कुमार ने धर्मराज को पूरा ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। प्रमुख ने 94 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वन राज्य मंत्री तेजनारायण पांडेय गोसाईगंज विधायक अभय सिंह मौजूद रहे। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम बृज किशोर ने रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह व 129 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित समारोह में विधायक रामचंदर यादव आदि मौजूद रहे। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम अमित सिंह ने सोहावल ब्लॉक प्रमुख पद पर फिरदौस खान को शपथ दिलाई। जिसके बाद 106 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

समारोह में फिरोज खान गब्बर, सुड्डू मिश्रा समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। मवई प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समारोह में एडीएम बृज किशोर ने ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी व 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड मिल्कीपुर में एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख कविता यादव व 96 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

मया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, आरएम अयोध्या संतोष कुमार ने ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र प्रताप सिंह को शपथ दिलाई और जिसके बाद प्रमुख ने 92 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई।

मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यालय पर एसडीएम अमित सिंह ने ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद प्रमुख ने 117 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

हैर‌िंग्‍टनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख राजकिरन कोरी को समारोह पूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ने 79 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को एसडीएम धर्मपाल सिंह ने ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद 87 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

तारुन ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम बीकापुर धर्मपाल सिंह ने ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम मिल्कीपुर गिरीशचंद्र श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख रामप्रताप यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रमुख ने 96 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें