फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में रुदौली बंद

Thu, 10 Sep 2015 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हालात ये रहे कि लोग चाय-पान तक के लिए तरस गए। बंद को टैक्सी यूनियन का समर्थन भी होने के कारण क्षेत्र में बंदी से भेलसर रुदौली, अमानीगंज, मिल्कीपुर, अलियापुर, बाबा बाजार, शुक्ल बाजार, अलियाबाद मार्ग पर कोई टैक्सी नहीं चली। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पालिका स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में सभा आयोजित करके व्यापारियों व सभी दलों के नेताओं ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिले तक उग्र आंदोलन के लिए क्षेत्रवासी बाध्य होंगे।

धरने के माध्यम से उपजिलाधिकारी हरिशंकर शुक्ल को मांगपत्र सौंपा गया जिसमें रुदौली सहित संपूर्ण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई में सुधार व रात्रिकालीन आपात कटौती समाप्त करने समेत अन्य मांगें की गई हैं।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि जन शक्ति के सामने सात समुंदर पार से आए अंग्रेजों को भी देश छोड़कर भागना पड़ा तो पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों की क्या हैसियत कि वह जनता के प्रदर्शन को नजरंदाज कर सकें।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रुदौली क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह जिले के अधिकारियों की नींदें हराम कर देंगे। पूर्व विधायक रामदेव आचार्य ने कहा कि यहां की जनता शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन करती रहे जीत हर हाल में होगी।

धरने की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कसौंधन ने कहा कि यदि अब भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ तो क्रमवार आंदोलन चलाया जायेगा।

चाहे आमरण अनशन करना पड़े या राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करना पड़े, जनता पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस नेता इरफान खां, दरगाह शरीफ से जुड़े सलमान मियां, सपा नगर अध्यक्ष मो. अतीक खां, सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात गजाली, मो. शहीम ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश गुप्त, शेखर गुप्त, मुनव्वर अली, सुरेश श्रीवास्तव, अजीम खां, आमिर खां, मुजीब, कुलदीप सोनकर, मलिक अंसार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें