फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रोटरी क्लब ग्रेटर विंग की चेयरपर्सन बनीं रूबी बंसल

Mon, 24 Jul 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रोटरी क्लब ग्रेटर विंग वर्ष 2023-24 की पहली साधारण बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को हुईं। वर्ष 2022-23 की चेयरपर्सन संगीता सिंघल ने वर्ष 2023-24 की नए चेयरपर्सन रूबी बंसल को अपना कार्यभार सौंपा। मुख्य अतिथि विंग की पूर्व चेयरपर्सन वंदना अग्रवाल, सौदामिनी कंसल, मोना रस्तोगी रहीं।
विज्ञापन

संगीता सिंघल ने अपने कार्यकाल में जानकी महल अयोध्या में वॉटर कूलर वितरण, जन्माष्टमी प्रोग्राम, पिकनिक, गोवा थीम सेलब्रेशन आदि कराए गए कार्य गिनाएं। उन्होंने रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं टीम का आभार जताया। विंग की सचिव वर्ष 2022-23 रूबी बंसल ने वर्ष 2023-24 की नई सचिव रश्मि केसरवानी को अपना कार्यभार सौंपा और कोषाध्यक्ष रश्मि केसरवानी ने छवि अग्रवाल को अपना कार्यभार सौपा। कार्यक्रम में नीता मित्तल, रोली दीप, पूजा रस्तोगी, सपना रस्तोगी, शिल्पी अग्रवाल, मनी कालरा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें