फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: झाड़ियों में मिला युवक का शव

Mon, 24 Jul 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर के कृषि फार्म की झाड़ियों में शनिवार देर रात एक युवक का शव मिला। जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान सुशील कुमार तिवारी पुत्र शत्रुहन तिवारी निवासी पूरे बीरबल थाना इनायतनगर जनपद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

युवक की मौत कैसे हुई और वह यहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका है। न ही घटनास्थल के पास किसी तरह के खून या संघर्ष होने के निशान मिले हैं। सूचना पर थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक की पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर उसके घरवालों को सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। इससे उसके परिवारीजन भी परेशान थे। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

शारदा सहायक नहर में उतराता मिला शव
हनुमतनगर (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ददेरा गांव के पास रविवार सुबह शारदा सहायक नहर में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। पुलिस ने ददेरा गांव के पास बने पुल के पास शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि शव एक अधेड़ पुरुष का है। उसके शरीर पर नीली जींस व सफेद बनियान है। शव करीब चार-पांच दिन पहले का प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें