फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क पूरी नहीं, टोल टैक्स लेना शुरू

Mon, 25 Dec 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बारुन। निर्माणाधीन अयोध्या-रायबरेली फोरलेन हाईवे पर रसूलपुर टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया। यहां शुक्रवार सुबह आठ बजे से टोल शुल्क लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को भी टोल से राहत नहीं है। नोकझोंक हो रही है।
विज्ञापन


हाईवे से आने जाने वालों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया। फोरलेन हाईवे का अभी लोकार्पण भी नहीं किया गया। इसे शुरू कर दिया गया। टोल प्लाजा की व्यवस्था से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है। सौ मीटर दूर पाठक का पुरवा के रहने वाले शुभम पाठक कहते हैं कि सामने उनका घर है। वह कितनी बार अपने वाहन का टैक्स देंगे। बगल के गांव सुरवारा के संजय पांडेय कहते हैं कि उनके पास चार पहिया वाहन हैं। कितना टैक्स देंगे? स्थानीय राम अनुज तिवारी कहते हैं कि अयोध्या रायबरेली फोरलेन का निर्माण अधूरा है। मऊ शिवाला रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल ही रहा है। टोल प्लाजा को अचानक शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों से टोल कर्मियों से तीखी नोकझोंक हो रही है। विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें