फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 किमी की 20 सड़कों की मिली सौगात, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में परिवहन सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 20 सड़कों की स्वीकृति मिली है। सांसद लल्लू सिंह ने दावा किया कि उनके प्रयास से अयोध्या को 145 किमी सड़कों की सौगात मिली है। इसके लिए सांसद ने ग्रामीण विकास मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं। परिवहन सुविधाओं के उच्चकोटि का होने से क्षेत्र का स्वत: विकास होने लगता है। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। कहा कि गांवों के विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। आधारभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक क्षेत्र को प्रदान की गई हैं। बताया कि उनके द्वारा दी गई सड़क निर्माण की सूची में 145 किमी की 20 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू होगा।
सड़कों में विल्हरिघाट से फत्तेहपुर मुमताजाबाद (7.15 किमी), मुबारकगंज से रामशरनदास पुर नाला (10.50 किमी), रायपुर से मानापुर मोकलपुर होते हुए फैजाबाद रायबरेली रोड़ (10 किमी), तोरोमाफी दराबगंज से रामपुरभगन (5.10 किमी), बीकापुर इनायतनगर रोड से कोछाबाजार (6 किमी), फैजाबाद-इलाहाबाद रोड़ से महावा होते हुए गोपालपुर तक (9 किमी), बीकापुर से मलेथू कनक होते हुए देवसियपारा (6 किमी), बीकापुर से वोदहरी (8 किमी), फैजाबाद इलाहाबाद रोड से वल्ली वासुदेवपुर होते हुए जलालपुर तारुन संपर्क मार्ग (6 किमी), रेवतीगंज-हैरिग्टनगंज मार्ग पर सुकई का पुरवा से बसवार खुर्द होते हुए नहली का पुरवा तक (6.50 किमी), रेवतीगंज-इनायतनगर मार्ग पर धनैचा चौराहा से हरिनाथपुर तक (5.15 किमी), अमरगंज से घटौली नरसड़ा, सहजनमऊ, अटेसर, रौतावां होते हुए नागीपुर तक (9.35 किमी), कुमारगंज से बवां, बघौड़ा, कंजी, गजौली होते हुए रौतावां तक (10 किमी),
विज्ञापन

रुदौली नयागंज से सराय मुगल, ऐहार, मांगीचांदपुर होते हुुए सिधारपुर तक (11.65 किमी), कुतुवासापुर रोड से चिईपुर टीकर सहपरी तक (6.75 किमी), कुतुबसमापुर रोड से किसईपुरए टीकर होते हुुए सहपरी तक (6.75 किमी), रुदौली से टीकरपुर होते हुए कुतुबसमापुर रोड तक (6.50 किमी), एनएच-28 से भवनियापुर, लोखरिया पूरे संतोषी होते हुए बाबूपुर तक (5.20 किमी), इब्राहिमाबाद से सधवापुर होते हुए जेढवनी तक (5.10 किमी), दरियाबाद वदोसराय रोड से लोधपुरवा अकबरपुर होते हुए अकोहरा तक (6.50 किमी) तक की सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें