फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Ayodhya: बस से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Fri, 17 Jun 2022 07:08 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

हादसे में उनकी पत्नी समेत दो बच्चियों की मौत हो गई और रियाज समेत दो बच्ची घायल हैं। सड़क हादसे में मृतक को पहचान शिफा कादरी (आठ) , समायरा कादरी (दो), आसमा कादरी (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को आगे चल रही एक बस में एसयूवी पीछे से टकरा गई दुर्घटना में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गुजरात के वापी में ग्रिल का व्यापार कर रहे व्यापारी रियाज कादरी अपने परिवार के साथ अपने गांव गोंडा पिपरी इस्माइल गंज की ओर जा रहे थे कि तभी रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बेलसर चौराहे पर आगे चल रही बस प्राइवेट बस ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई व तीन घायलों को पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

कार में रियाज कादरी का परिवार सवार था, जिसमे उनकी पत्नी और चार बेटियां सवार थीं। हादसे में उनकी पत्नी समेत दो बच्चियों की मौत हो गई और रियाज समेत दो बच्ची घायल हैं। सड़क हादसे में मृतक को पहचान शिफा कादरी (आठ) , समायरा कादरी (दो), आसमा कादरी (38) के रूप में हुई है व घायलों में सना (छह), रियास कादरी (40), सामिया कादरी (12) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉक्टर फुजैल अहमद अंसारी ने बताया कि घायलों की हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें