फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से कटान का संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच रामपुर पुवारी माझा के मजरे मदरहिया में कटान तेज हो गई है। कटान में तेजी आने से सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा गई। कई दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं। पीड़ितों ने सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। वहीं, कटान की जद में आने से पावर कारपोरेशन द्वारा 11 हजार लाइन के 30 खंभों को उखाड़ा जा रहा है। शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों ने बाढ़ ग़्रस्त इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल बोर्ड के अयोध्या कार्यालय के मुताबिक नदी का जलस्तर 91.80 मीटर पर शुक्रवार को स्थिर रहा, जो लाल निशान से 93 सेमी. दूर है। जलस्तर में एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव होने के कारण तटीय इलाकों में कटान तेज हो रही है। रामपुर पुवारी माझा के प्रधान रमेश निषाद ने बताया कि कटान में तेजी आने से सैकड़ों बीघा जमीन फसल सहित नदी में समा गई। कई दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं।
कटान के चपेट में आने वाले घरों के मुखिया जगतपाल निषाद व बेचन निषाद ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से घर का सारा सामान निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहे हैं क्योंकि आधा दर्जन लोगों का घर कभी भी नदी में समा सकता है। वहीं, विद्युत विभाग के कर्मचारी राजेश ने कहा कि विद्युत की मेन लाइन ग्यारह हजार बोल्ट की बनी थी जो कटने के कगार पर है। इसके कारण तीस खंभों को उखाड़ा जा रहा है। तार आदि समेटे जा रहे हैं। अब यह लाइन किसी सुरक्षित स्थान से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाढ़ के कटान के कहर की सूचना पर अपर जिलाधिकारी वित्त जीएल शुक्ला, एसडीएम सदर ज्योति सिंह, तहसीलदार सदर परमेश कुमार, नायब तहसीलदार दयाशंकर त्रिपाठी बाढ़ खंड के अभियंता के साथ मौके पर पहुंचकर कटान का प्रभाव देखा तथा बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान रमेश निषाद से कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए। एडीएम वित्त जीएल शुक्ला ने बताया कि कटान को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही नुकसान का आंकलन कर बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा जिन लोगों के घर नदी में समा गए उनको सुरक्षित स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें