फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में अविरल हो जाएगी राम की पैड़ी

विज्ञापन
अयोध्या-राम की पैड़ी पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राम की पैड़ी का दो माह के भीतर कायाकल्प हो जाएगा। तीसरे चरण का काम भी प्रारंभ हो गया है। तीसरे चरण में दो स्कैप चैनल सहित 495 मीटर घाट का निर्माण कराया जाना है। 80 के दशक में हरि की पैड़ी की तर्ज पर बनी राम की पैड़ी की तकनीकी समस्या ने इसे नाले का स्वरूप दे दिया।
विज्ञापन

तब से लेकर अनेक सरकारें आईं लेकिन राम की पैड़ी का उद्धार नहीं हो सका। अब योगी सरकार में राम की पैड़ी दो महीने के भीतर अविरल नजर आएगी। काम पूरा करने की डेडलाइन फरवरी 2020 निर्धारित की गई है।
योजना के दूसरे चरण में जून वर्ष 2019 में राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग का काम शुरू किया गया। 25 करोड़ की लागत से प्रस्तावित री-मॉडलिंग योजना की लागत उस समय दो गुनी हो गई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कैप चैनल से लेकर राम की पैड़ी के अंतिम छोर तक सीढ़ी निर्माण कर घाट का स्वरूप देने का आदेश दिया। इस योजना के तहत दूसरे चरण का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। तीसरे चरण का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

सिविल परियोजना के तीसरे चरण के तहत राम की पैड़ी का जल प्रवाह वर्ष भर अविरल रहे इसका प्रयास होगा। दूसरे चरण में दो स्कैप चैनल 105 मीटर व 85 मीटर के तैयार किए जाने है। इसी लेवल से पैड़ी के नहर में वाटर रिलीज किया जाना है। इस लेवल पर किसी भी मौसम में जलस्तर चाहे जितना भी घटे पानी की कमी नहीं होने पाएगी। इसके अलावा राम की पैड़ी के गांधी पार्क से लेकर चौधरी चरण पार्क तक 495 मीटर घाट बनाकर पैड़ी को सुंदर बनाने का काम होगा।
राम की पैड़ी को भव्यता प्रदान करने का काम तेजी से चल रहा है। अगले दो महीने के भीतर राम की पैड़ी का जल प्रवाह अविरल हो जाएगा। घाट निर्माण का काम चल रहा है। घाट बनने से राम की पैड़ी की सुंदरता में इजाफा होगा। फरवरी 2020 तक राम की पैड़ी का कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन

जय सिंह, अभियंता, सरयू नहर खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें