फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान से ऊपर पहुंची सरयू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू ने मंगलवार को तीसरी बार लाल निशान पार कर लिया। सरयू अभी लाल निशान से 11 सेमी. ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिसके चलते तटीय इलाकों में हलचल तेज हो गई है। लोग पलायन कर रहे हैं तो प्रशासनिक अमला भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरयू ने एक बार फिर लाल निशान पार कर लिया। मंगलवार की शाम 5 बजे सरयू का जलस्तर 92.84 मीटर रिकॉर्ड किया गया जोकि लाल निशान 92.73 मीटर से 11 सेंटीमीटर ऊपर है।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सहयोग के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। अनुमान है कि बुधवार तक जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगी और सरयू लाल निशान से करीब आधा फीट ऊपर तक प्रवाहित हो सकती है। सरयू के तेवर से तटवर्ती इलाके में दहशत व्याप्त है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन की तैयारी में हैं। जिले के करीब दर्जन भर गांव सरयू की बाढ़ के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने भी राहत की दृष्टि से एलर्ट जारी कर दिया है। पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार सरयू का पानी करीब आधा दर्जन गांवों की दहलीज पर दस्तक दे रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जी एल शुक्ल ने कहा सरयू ने लाल निशान जरूर पार कर लिया है लेकिन आबादी वाले इलाकों में अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें