फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 निवेशकों ने अनी ग्रुप पर लगाया करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गदुरहीबाजार। 67 निवेशकों ने अनी ग्रुप पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कुमारगंज पुलिस को तहरीर दी है। इन लोगों का आरोप है कि कंपनी के द्वारा कूट रचित पेपर पर विभिन्न नाम से नई-नई कंपनी बनाकर 40 प्रतिशत अधिक धन वापसी का लालच देकर निवेश कराया गया।
विज्ञापन

जब समय पूरा हुआ तो पैसे वापस करने के बजाय दूसरे नाम की कंपनी में और अधिक निवेश प्रतिपूर्ति के लिए धन जमा करने का दबाव बनाया गया। पैसा मांगने पर संचालकों द्वारा धमकी भी दी गई। इसके बाद सभी कागजात कंपनी के पास जमा करा दिए गए। आठ माह बाद भी पैसे वापस नहीं किए।
आरोप लगाया गया है कि कंपनी के मुखिया अजीत गुप्ता खंडासा थाना क्षेत्र के तालढोली गांव के मूल निवासी है। सबसे पहले कंपनी ने पास की बाजार कुमारगंज में ऑफिस खोलने के बाद लोगों के पैसे जमा करना शुरू किया।
विज्ञापन

कुछ स्थानीय लोगों को भी बतौर एजेंट शामिल कर लिया गया, स्थानीय होने के साथ अजीत गुप्ता ने अपनी पत्नी निहारिका सिंह को दूतावास में अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीता और करोड़ों की ठगी करने में कामयाब रहा। अजीत गुप्ता ने कुमारगंज और हलियापुर इलाके से सैकड़ों करोड़ का निवेश अपनी विभिन्न कंपनियों में कराया है।
शिकायत के अनुसार अजीत गुप्ता की कंपनी के संचालक मंडल में धर्मेंद्र कौशल, मंजू कौशल, वासुदेव, आशीष तिवारी, संतोष गुप्ता, धरनीधर, नीलम कौशल व ओम शंकर को शामिल है। ये लोग ही आई विजन, अनी रजत, व अनी बुलियन जैसे कंपनियों के डायरेक्टर ऑफ बोर्ड के सदस्य है।
कंपनी के द्वारा ठगी का शिकार हुए इंद्र बहादुर मिश्रा, कृष्ण कुमार पांडे, अजय भान सिंह, महेंद्र नाथ सिंह, हीरा लाल मिश्रा जमुना प्रसाद दूबे कमलेश कुमार, आलोक कुमार, प्रेम जी, मंजू वर्मा व आरती मौर्या ने शिकायत की कापी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पुलिस महानिदेशक तक को दी है।
आठ जुलाई को पुलिस को दी गई शिकायत पर अब तक कुमार गंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा जबकि इसी बीच अजीत गुप्ता को लखनऊ में एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
मिल्कीपुर तहसील के पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश सिंह का कहना है कि इस प्रकार के मामलों में तुरंत मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अभी यह मामला उनके संज्ञान में मीडिया के द्वारा ही लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें