अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने वरासत में पैसा मांगने वाले बीकापुर तहसील के तोरोमाफी के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच एसडीएम सोहावल को सौंपी गई है।
बताया गया है कि राजस्व निरीक्षक ने रामपुर भगन के रहने वाले राकेश गुप्ता से वरासत के लिए एक हजार रुपये मांगा था। इसका वीडियो वायरल हो गया था।
इसी तरह सूल्हेपुर के रहने वाले शत्रोहन वर्मा से चकमार्ग खाली कराने के लिए 12 हजार रुपये की मांग की थी। इसके पहले चार सौ रुपये भी ले लिया था। इन आरोपों के चलते जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। डीएम कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।