अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों की एमए व एमएससी प्रथम वर्ष होम साइंस, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉट्नी एवं जुलॉजी विषय की मुख्य परीक्षा वर्ष-2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि एमए प्रथम वर्ष होम साइंस विषय के घोषित परीक्षा परिणाम में कुल सम्मिलित 5442 परीक्षार्थियों में से 4936 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 90.70 रहा।
एमएससी प्रथम वर्ष फिजिक्स विषय में सम्मिलित 924 परीक्षार्थियों में से 750 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 81.17 रहा। एमएससी केमेस्ट्री प्रथम वर्ष विषय में सम्मिलित कुल 1160 परीक्षार्थियों में से 944 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।
इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 81.38 रहा। एमएससी प्रथम वर्ष बॉट्नी विषय में सम्मिलित कुल 708 परीक्षार्थियों में से 622 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 87.85 रहा।
इसी क्रम में एमएससी प्रथम वर्ष जुलॉजी विषय में सम्मिलित कुल 1364 परीक्षार्थियों में से 1042 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 76.39 रहा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम एवं अंकों का विवरण विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दिया गया है।