फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस का उल्लास, कमिश्नर व डीएम ने दी शुभकामनाएं

Wed, 25 Jan 2017 10:43 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में बुधवार से ही गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उल्लास दिखा। इस दौरान चौक में तिरंगे झंडे की खरीदारी करतीं महिलाएं और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र ने फैजाबाद मंडल के पांचों जिले के निवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभाकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाएं। जिलाधिकारी फैजाबाद विवेक ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से ही नगर पालिका भवन, रेलिंग, पार्क, चौक आदि दीपावली जैसे जगमग हो उठे। गुरुवार को गणतंत्र दिवस की शाम तिलकहाल में विशाल कवि सम्मेलन होगा। जमीयते उलमा की ओर से चौक में धार्मिक गुरुओं की मौजूदगी में आओ अमन व प्रेम के दिये जलाएं कार्यक्रम होगा।

सुबह पुलिस लाइन मैदान में परेड के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। गणतंत्र दिवस पर चेयरमैन विजय कुमार गुप्त द्वारा ईओ, सभासदों और कर्मियों की मौजूदगी में सुबह झंडारोहण होगा। इन्हीं के संयोजकत्व में पालिका के तिलक हाल में शाम सात बजे से कवि सम्मेलन होगा। इसमें जिले के साथ ही बाहरी कवि प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय एकता-सद्भाव पर केंद्रित कवि सम्मेलन में जुटे कवियों को सम्मान और प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें