मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मसौधा बाजार के दक्षिणी छोर पर स्थित राणी सती मंदिर के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार स्नातक छात्र को रौंद दिया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया है।
पूरा कलंदर थाने के निकट के गांव मैनुद्दीनपुर निवासी मदनलाल का पुत्र अभिषेक (20) साइकिल से मंगलवार सुबह मसौधा बाजार जा रहा था। राणी सती मंदिर के सामने हार्ड्ढंवे पर विपरीत दिशा में आ रही कार ने उसे कुचल दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन और पुलिस घायल को मरणासन्न अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। पूरा कलंदर थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।