15 अगस्त और अयोध्या के सावन झूला मेले को सकुशल निपटाने के लिए एडीजी रेलवे के निर्देश पर बीडीएस, डाग स्क्वॉयड टीम सुबह स्टेशन पर पहुंची।
जीआरपी से प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, एसआई इंद्रजीत कुमार आर्या, रहमतुल्लाह तथा आरपीएफ से प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार, सहायक निरीक्षक ओपी राय ने अपने-अपने जवानों को लेकर संयुक्त सघन तलाशी अभियान चलाया।
प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, मुसाफिरखाना और प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों व उनके सामानों की तलाशी ली।थाने के प्रभारी निरीक्षक वर्मा ने बताया कि एडीजी की ओर से विशेष सतर्कता के निर्देश हैं।
इस क्रम में सभी प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालय, कैंटीन, स्टैंड, सरकुलेटिंग एरिया, बुकिंग विंडो और कार्यालयों की तलाशी ली गई। अप फरक्का, वाराणसी जाने वाली पैसेंजर के यात्रियों व उनके सामानों को खंगाला गया।
कहा कि अमानती घर में सामानों को चेकिंग के बाद ही रखने, पार्सल चेक करने के बाद ही बुक करने तथा धुलाई के बाद ट्रेन को लॉक कराकर रखने का मेमो उनकी ओर से विभाग के जिम्मेदारों को दिया गया है।