फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडेश्वरी सागर तट पर पहुंची दक्षिण भारत की राम रथ पदयात्रा

विज्ञापन
खंडेश्वरी सागर तट पर पहुंची राम रथ पदयात्रा। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
चौरेबाजार। बंगलूरू से चली रामरथ पदयात्रा शनिवार सुबह चौरे बाजार के प्राचीन रामायण कालीन खंडेश्वरी दास सागर तट पहुंची। राम रथयात्रा का चौरे बाजार पहुंचने पर रामलीला समिति अध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

बताया गया कि राम रथयात्रा में शामिल 25 सदस्यों का दल अनवरत एक माह से देशाटन कर रहा है। राम रथयात्रा का खंडेश्वरी सागर चौरे बाजार में पुष्प वर्षा और पांव पखारकर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। रथयात्रा में शामिल भक्तों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई।
क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रशेखर राणा ने भक्तों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। इसमें शामिल दक्षिण भारत के फिल्मकार केडी वेंकटेश ने श्रद्धालुओं के साथ खंडेश्वरी दास सागर तट पर श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान से स्थापित श्रीराम चरण पादुका और यहां स्थित शनि देव मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर में दर्शन और पूजन किया।
विज्ञापन

बाजार के रहने वाले बुजुर्ग डॉ. शिव रामकृष्ण श्रीवास्तव ने भक्तों को खंडेश्वरी दास का महत्व बताया। कुछ देर विश्राम के बाद दक्षिण भारत के राम भक्त श्रद्धालुओं की रामरथ पदयात्रा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें