अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से परिसर में जहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, वहीं प्राचीन धरोहरों का भी सुंदरीकरण कर उन्हें संरक्षित किया जा रहा है। परिसर में कुल 39 प्रकल्पों का निर्माण किया जाना है, जिनमें से अधिकांश पर काम चल रहा है। श्रीरामजन्मभूमि परिसर का ले-आउट पहली बार सामने आया है। इस ले-आउट में मंदिर सहित पूरे परिसर में होने वाले निर्माण कार्याेंं को दर्शाया गया है।
रामजन्मभूमि परिसर में बनेंगे ये प्रकल्प
1- सुरक्षा प्रवेश द्वार 2- तीर्थ यात्रियों का निकास द्वार 3- शौचालय 4- स्टेप वेल प्लाजा 5- तीर्थयात्री केंद्र निकास द्वार 6-अंगद टीला 7-ईएसएसबी एंड एमआरएस 8- श्रद्धालुओं के लिए प्लाजा 9- मंदिर प्रवेश प्लाजा, 10- प्लाजा के दोनों तरफ दीप स्तंभ 11- लैंडस्केप एरिया 12- बफर ग्रीन 13- मंदिर प्रांगण 14- सीता कूप 15- पुष्कर्णी 16- वीआईपी प्रवेश द्वार 17- मंदिर के चारों तरफ का लैंडस्केप 18- पेव्ड प्लाजा 19- शेषावतार मंदिर का लैंडस्केप 20- ऋषि मंदिर का लैंड स्केप 21- यज्ञ मंडप व अनुष्ठान मंडप 22- अतिरिक्त एरिया 23- कुबेर टीला का प्रवेश व निकास मार्ग 24- जलस्रोत 25- जटायु मंदिर 26- प्राचीन शिव मंदिर 27- वीआईपी गेस्ट हाउस 28- ग्रीन एरिया 29- उपवन के चारों तरफ ओपन कॉरिडोर 30- संग्रहालय का लैंडस्केप 31- बाउंड्री की सजाावट 32- प्रशासनिक कक्ष 33- पार्किंग 34- जड़ी बूटी पार्क 35- नल टील 36- खाली स्थान 37- ग्रीनरी 38- अन्य सुविधाएं 39- आर्गेनिक खेती।