फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिला अस्पताल में 24 घंटे होगी जांच

Sun, 17 Sep 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल पहुंचने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां अगले कुछ ही महीनों में 24 घंटे हेल्थ लैब का संचालन होगा। इसके लिए शनिवार को लैब का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत जनपद स्तरीय इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का वर्चुअल शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया ने किया। इस अवसर पर जिला पुरुष चिकित्सालय में भी जनपद स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, सीएमओ डॉ. संजय जैन, जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. बृज कुमार, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉॅ. आरपी वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य व शिक्षा अधिकारी, हॉस्पिटल मैनेजर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस लैब में रोगियों के निदान की सुविधा 24 घंटे रहेगी। लैब में समस्त पैथोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, हार्मोनल एवं माइक्रोबायोलॉजी की सभी जांच रोगियों के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें