फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण समिति की बैठक आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार की शाम अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को वे दो दिनों तक राममंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक हर माह आयोजित की जाती है। इसी क्रम में मई माह की बैठक शनिवार से शुरू होगी।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि दो दिनी बैठक में मंदिर निर्माण की प्रगति व भावी योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।
इस बार की बैठक में परकोटा निर्माण, रिटेनिंग वॉल की समीक्षा सहित पत्थरों की आपूर्ति व उनकी नक्काशी को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें