फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुतली की रामलीला का प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में अवध विश्वविद्यालय, संस्कार भारती, ललित कला अकादमी, नई दिल्ली एवं अयोध्या शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दशकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित एवं कार्यक्रम की संयोजिका मालिनी अवस्थी ने सरस्वती मॉ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सांस्कृतिक संध्या में बैंग्लुरू से आई टीम ने अनुपमा के निर्देशन में कलाकारों ने कठपुतली की रामलीला का प्रदर्शन कर श्रोताओं को कार्यक्रम से बांधे रखा।
कार्यक्रम में श्याम सिंह के नेतृत्व में उनके साथियों ने पुंग चोलम की प्रस्तुति देकर श्रोताओं मंत्रमुग्ध कर दिया। वही पुरूलिया पश्चिम बंगाल से दिलीप महतो की टीम ने छाऊ के तहत सीता स्वयंवर की आकर्षण प्रस्तुति दी। साथ ही संजू बघेल की आल्हा से सभी दर्शक भाव विभोर हो गये। सांस्कृतिक संध्या का संचालन संस्कार भारती के राहुल चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, संस्कार भारती एवं ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें