फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रामलला के दरबार में माथा टेकेंगे ठाकरे, कोरोना के चलते कुछ कार्यक्रम रद्द

Sat, 07 Mar 2020 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं। वे रामलला के दरबार में माथा टेकेंगे, लेकिन उद्धव न तो सरयू आरती करेंगे न ही किसी प्रकार की जनसभा होगी।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के खतरे को लेकर दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत, मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में हैं। राउत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र के आह्वान के बाद भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने भी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचने की अपील की थी।

संजय राउत ने बताया मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लखनऊ से होते हुए अयोध्या आएंगे। वे दोपहर बाद करीब दो बजे यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे वह पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। उद्धव के दौरे के विरोध के सवाल पर राउत ने कहा कि मैं बीते पांच दिनों से अयोध्या में हूं।
विज्ञापन

कहीं कोई विरोध नजर नहीं आ रहा है। कोई विरोध करना चाहता है तो वह उसकी भूमिका है। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है। संत महंत भी राजनीतिक विरोध करने लगे हैं। अच्छी बात है उनमें जागरूकता आई है।

राउत ने कहा सरयू आरती होने वाली थी। लेकिन जिस प्रकार से कोरोना वायरस के डर का माहौल है। प्रधानमंत्री जी ने भीड़ वाले कार्यक्रमों से बचने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्रीजी से भी बात हुई है।

सबका आह्वान है कि भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम से बचा जाए। उसके बाद उद्धवजी से बात हुई है। सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन मिली है, उसका अनुपालन होगा। सरयू आरती स्थगित कर दी गई है। संजय राउत ने बताया कि शिवसेना के करीब दो हजार कार्यकर्ता व सांसद, विधायक भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उद्घव ठाकरे राममंदिर निर्माण के लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

राहुल गांधी आस्थावान, ममता दीदी भी आएं अयोध्या
संजय राउत ने कहा राम मंदिर निर्माण को एक राष्ट्रीय कार्य मान कर एक दिन अयोध्या आना चाहिए। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। यही मेरी सभी राजनीतिक दलों व व्यक्तियों से अपील है। क्या राहुल गांधी भी रामलला के दर्शन करेंगे, इस सवाल पर राउत ने कहा राहुल जी श्रद्धालु हैं, उनकी आस्था है। मैं चाहूंगा कि असददुद्दीन ओवैसी, ममता दीदी, आंध्र प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री भी यहां आएं। भगवान राम सभी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें