फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बनेगा दिव्य व भव्य राम मंदिर

विज्ञापन
ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का स्वागत करते लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी अयोध्या राज परिवार के बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने कहा कि अयोध्या में दिव्य-भव्य राममंदिर का निर्माण अतिशीघ्र होगा। राममंदिर का फैसला आने व ट्रस्ट गठित होने के बाद ही राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।
विज्ञापन

अयोध्या में बनने वाला राममंदिर अलौकिक व अतुलनीय होगा। नवगठित ट्रस्ट की पहली बैठक होने के बाद ही राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ ट्रस्ट का सदस्य बनने के बाद से ही बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का स्वागत करने वालों का तांता लगातार लगा हुआ है। ट्रस्ट के सदस्य संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ.अनिल मिश्र ने शनिवार को उनसे मुलाकात की।
डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि राममंदिर बनने के साथ ही अयोध्या का धार्मिक गौरव भी शीर्ष पर पहुंच जाएगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अयोध्या का विकास होगा। बताया कि जब से राममंदिर के हक में फैसला आया है अयोध्या में विराजमान रामलला का दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ गई है। सभी को दिव्य भव्य राममंदिर का इंतजार है।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण प्रारंभ होते ही अयोध्या में भक्तों की संख्या में एक बारगी बहुत तेजी से इजाफा होगा। इससे पूर्व चाणक्य परिषद ने पंडित कृपानिधान तिवारी के नेतृत्व में राममंदिर के ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को 21 किलो की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व राज्यमंत्री अवधेश पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, चंद्रप्रकाश मिश्र, रामविलास पांडेय, दुर्गा तिवारी आफत, अमरनाथ पांडेय, डॉ. संजय तिवारी, कपिल देव पांडेय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें