फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा दर्शन सिंह का बनवाया ऐतिहासिक गेट अब इतिहास

विज्ञापन
दर्शननगर में जेसीबी से ध्वस्त किया गया पूर्वी गेट। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
पूरा बाजार। अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग पर दर्शन नगर बाजार में राजा दर्शन सिंह द्वारा बनवाया गया ऐतिहासिक गेट अब इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गया है। यातायात की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को इसके पूर्वी हिस्से में पड़ने वाले गेट को भी प्रशासन ने तोड़वा दिया। इससे पूर्व इसका पश्चिमी हिस्सा गिराया जा चुका है।
विज्ञापन

दर्शन नगर बाजार में अयोध्या के राजा दर्शन सिंह ने चारों दिशाओं में लखौरी ईंटों द्वारा निर्मित चार गेट व किलानुमा बाउंड्रीवॉल बनवाई थी। राजा दर्शन सिंह के नाम पर ही इस बाजार का नाम दर्शन नगर पड़ा था।
अयोध्या से अंबेडकरनगर जाने वाले वाहन इसी गेट से होकर गुजरते हैं। इस गेट के चलते अक्सर यहां जाम लगा रहता था, जिससे यातायात बाधित होता था। चारों दिशाओं में बने गेट में से पश्चिमी गेट को पूर्व जिलाधिकारी किंजल सिंह ने यातायात की परेशानी को देखते हुए गिरवा दिया था लेकिन पूर्वी गेट जर्जर अवस्था में ही रह गया था।
विज्ञापन

इसके कारण आए दिन जाम लगता था। वहीं, शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में इसे गिराकर चौड़ा रास्ता बना दिया गया। इससे अब लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें