फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ी अयोध्या की सुरक्षा, प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या फैसला के एक माह बीतने के बाद रामनगरी की सुरक्षा एक बार फिर कड़ी कर दी गई है। रामनगरी के सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाकर हर आने जाने वाले व्यक्ति, वाहन की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला और रामसेवकपुरम में सैंड बैग मोर्चे बनाकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इन क्षेत्रों में गाईडों के जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कड़ी कर दी गई है। एसपी सिटी और सीओ सभी पॉइंटों पर जाकर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करने के साथ ही सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

रामसेवकपुरम में सैंड बैग के मोर्चे बनाकर बुलेट प्रूफ जैकेट में सशस्त्र पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जिन्हें वायरलेस सेट और खुफिया कैमरे के साथ टॉर्च भी दी गई है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि जिले में जितने भी संवेदनशील स्थान और एंट्री पॉइंट्स हैं उन पर फोर्स लगाई गई। सभी प्रवेश मार्गों पर आने जाने वाले लोगों व वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें