फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन चरणों में पूरा होगा मंदिर निर्माण, अब तब 300 करोड़ खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में राममंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। मंदिर निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा। पहला चरण अगस्त 2023 तक पूरा होगा। दूसरा चरण दिसंबर 2024 में जबकि 2025 तक मंदिर आकार ले चुका होगा। मंदिर निर्माण का अब तक 60 फीसदी काम हो चुका है, करीब 400 करोड़ खर्च हो चुके हैं। मंदिर निर्माण में 1800 करोड़ के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की योजना है कि जनवरी 2024 से मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि ट्रस्ट के पास मौजूद है। अब तक करीब चार सौ करोड़ खर्च हो चुके हैं। मंदिर की लागत 18 करोड़ तय की गई है। अभी मंदिर के भूतल निर्माण के क्रम में गर्भगृह का काम चल रहा है।
बताया कि गर्भगृह में निर्मित किए जाने वाले छह खंभों का निर्माण भी शुरू है। ये मकराना के मार्बल से बनाया जा रहा है। मार्बल के खंभेनुमा पीस को एक दूसरे में जोड़कर तैयार किया जा रहा है। ये खंभे 19.3 फीट ऊंचे होंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य मंदिर के गर्भगृह में फर्श, मेहराब, रेलिंग, दरवाजे के फ्रेम सफेद मकराना संगमरमर से ही तैयार किए जाएंगें, इनकी खरीद व गढ़ाई शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें