फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गुप्तार घाट पर लगाए गए पत्थरों की फिनशिंग ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू तट के गुप्तारघाट परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार को यहां निरीक्षण किया। परिसर में लगाए गए पत्थरों की फिनशिंग ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता सरयू खंड को इसे सही कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि भविष्य में ऐसी कमियां न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। गुप्तारघाट फेस-टू में कराए जा रहे निर्माण कार्यो में निर्माणधीन नाले की दीवार एक सीधी रेखा में अच्छी फिनिशिंग के साथ नहीं मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नाले के ऊपर की स्लेप ढलाई का कार्य बेहतर शिल्प कर्म के साथ कराने का निर्देश दिया। सरयू नदी के किनारे रेलिंग की साफ-सफाई और आकर्षक वार्म लाइटिंग करवाने का निर्देश दिया।
कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां बताई गई है उनको बेहतर ढंग से सही भी कराया जाय अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मंडलायुक्त ने अग्निकुंड में लाइट व साफ-सफाई, सीताकुंड, लाल डिग्गी में नाले को और अच्छी तरह से साफ सफाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अफसर व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें