फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

151 से ज्यादा पवित्र नदियों का जल पहुंचा अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर पूरे देश से पवित्र नदियों का जलकलश एवं मिट्टी पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले ब्रह्मर्षि राधेश्याम पांडेय उर्फ त्रिफला राम मंदिर की नींव में डालने के लिए 151 से ज्यादा पवित्र नदियों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कारसेवकपुरम में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पवित्र नदियों के जल से भरा कलश व मिट्टी भेंट की। राधेश्याम पांडेय ने कहा कि मैं भारत की 151 नदियों, 8 बड़ी नदियों, 3 समुद्र का जल लाया हूं।
उन्होंने बताया कि वह श्रीलंका की 16 स्थानों की पवित्र मिट्टी, 5 समुद्र और 15 नदियों का जल भी लाए हैं। यह सब उन्होंने 2009 से 2019 तक पैदल, साइकिल, ट्रेन, हवाई जहाज से यात्रा करके एकत्र किया है। उन्होंने कहा कि जल से भरा कलश ट्रस्ट को सौंपा गया है और उम्मीद की गई है कि इन पवित्र नदियों के जल व मिट्टी का प्रयोग नींव पूजन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें