फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग से जल्द मुक्त हों रामलला: कटियार

विज्ञापन
विनय कटियार पूर्व सांसद। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा है कि राममंदिर दिव्य व भव्य बनेगा। सारी बाधाएं हट चुकी हैं। बैरीकेडिंग को जल्द हटाया जाए, ताकि राममंदिर निर्माण के लिए नाप-जोख की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। कहा कि ट्रस्ट को राममंदिर निर्माण में अब देरी नहीं करनी चाहिए। तारीख पर तारीख देने का काम ट्रस्ट का नहीं है। उन्होंने मांग की है कि रामजन्मभूमि परिसर में रामलला की मुक्ति के लिए अपनी जान गंवाने वाले शहीद कारसेवकों का भी स्मारक बनाया जाए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद विनय कटियार अपने आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामनवमी के पहले ही रामलला को जाल से आजादी मिल जानी चाहिए। रामलला को टेंट से शीघ्र हटाकर ऐसी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए जहां कम से कम 4 से 5 साल उन्हें रखा जा सके। पूर्व सांसद ने कहा कि अब अयोध्या मुक्त हो चुकी है। काशी व मथुरा की भी शीघ्र बारी आएगी।
कहा कि हम आंदोलनकारी हैं हमें ट्रस्ट में जगह नहीं चाहिए, हम तो बाधाएं हटाएंगे। लोगों को राममंदिर निर्माण में सहभागी बनने के लिए जागृत करेंगे। ट्रस्ट को लेकर शुरू हुए विरोध पर बोले जो ट्रस्ट में शामिल नहीं हुए हैं उनके मन में कुंठा है। कुंठा जायज भी है। राममंदिर के लिए अयोध्यावासियों ने लंबा संघर्ष किया है। हालांकि यह भी सही है कि ट्रस्ट में सबको नहीं रखा जा सकता। इसलिए धैर्य की जरूरत है। कहा कि ट्रस्ट में दो-तीन जगह और होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें