अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने एक बार फिर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। यह बयान उन्होंने रामभद्राचार्य को लेकर स्वामी प्रसाद द्वारा किए गए ट्वीट के बाद दिया है।
अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने एक बार फिर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। यह बयान उन्होंने रामभद्राचार्य को लेकर स्वामी प्रसाद द्वारा किए गए ट्वीट के बाद दिया है। स्वामी प्रसाद ने रामभद्राचार्य का एक वीडियो ट्वीट करते हुए उन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
इसी वीडियो पर स्वामी प्रसाद ने कहा है कि आखिर चित्रकूट वाले बाबा के मुंह से सच आ ही गया , क्या कह रहे हैं जरा ध्यान से सुनिए। बाबा के अल्प ज्ञान पर तरस आता है। शायद उनको नहीं पता आरक्षित वर्ग के नौजवानों की मेरिट समान वर्ग की मेरिट से ऊंची रही है। रामभद्राचार्य के लिए अल्प ज्ञान जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर राजू दास भड़क गए हैं। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पागल हो गए हैं । पागल की सिर्फ एक ही दवा है, हाथी जब पागल हो जाता है तो उसे गोली मार दी जाती है या फिर पागल खाने में बंद कर दिया जाता है।