फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ी रिमझिम फुहार, उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दिनभर सूरज की तपिश व भीषण गर्मी के बाद दूसरे पहर आसमान से रिमझिम फुहार पड़ी। मगर इससे राहत मिलने के बजाय उमस और बढ़ गई। सोमवार को देर शाम तक काले बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं करा सके। बूंदाबांदी से ही लोगों को संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से निकली तेज धूप से लोग बेहाल हो उठे। दिन चढ़ने के साथ तीखे होते गए सूर्यदेव के तेवर से गर्मी चरम पर रही। भीषण गर्मी से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पतालों सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर लोग बेहाल दिखे। हर कोई पेड़ की छांव, पंखे, कूलर आदि की तरफ ही भागने को बेताब दिखा।
दूसरे पहर चार बजे के करीब आसमान में काले बादलों ने दस्तक दी। इस बीच कुछ इलाकों में रिमझिम बरसात शुरू हुई। जबकि कुछ इलाकों में तो बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। देरशाम तक आसमान में बादलों का जमावड़ा तो रहा, लेकिन तेज बारिश की लोगों की आस पूरी नहीं हो सकी। इस बीच दिनभर उमस ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। आर्र्दता अधिकतम 85 व न्यूनतम 77 फीसदी रिकार्ड हुई। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें