फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छुट्टियों में सैर पर ग्रहण, नहीं मिल रहा ट्रेनों में आरक्षण

Thu, 25 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गर्मी की छुट्टियों में अगर आपको पिकनिक या किसी हिल स्टेशन पर घूमने के लिए जाना है तो आपको ट्रेन का टिकट लेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ट्रेनों में पहले से ही आरक्षण फुल होने के कारण तत्काल सेवा भी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। हाल यह है कि अयोध्या होकर जाने वाली लगभग सभी गाड़ियों में एक जुलाई तक सीटें उपलब्ध नहीं है। लोग अब ट्रेवल एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के आरक्षण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 22184 (साकेत एक्सप्रेस), 04205 (फैजाबाद-दिल्ली), 22104 (लोकमान्य तिलक) में एक जुलाई तक जगह नहीं हैं। इन गाड़ियों में वेटिंग 200 के पार है। इसके अलावा साबरमती, टाटा-अमृतसर सुपर फास्ट, कैफियत जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में भी वेटिंग 300 से ज्यादा है। सियालदह से अयोध्या होकर जम्मू तवी जाने वाली 13151 सियालदह एक्सप्रेस में भी जुलाई के अंत तक जगह नहीं है। सभी सीटें करीब 90 दिन पहले ही बुक हो चुकी हैं। यह मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों की पसंदीदा ट्रेन मानी जाती है।

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर गत दिवस दो खिड़की पर कार्य हो रहा था। सीटें फुल होने के कारण वहीं भीड़ न के बराबर थी। अयोध्या रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार चौबे ने बताया कि 15 मई से 10 जुलाई तक ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। गर्मियों की छुट्टियों में सैर-सपाटा करने वाले लोगों ने पहले ही आरक्षण करा रखा है। कुछ तत्काल टिकट के भी सहारे हैं, लेकिन इसमें भी आसानी से टिकट नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें