फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने विल्वहरि घाट रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यात्री सुरक्षा, संरक्षा, रेल यातायात व यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी व आधुनिकीकरण के लिए शुक्रवार को डीआरएम, लखनऊ मंडल संजय त्रिपाठी ने फैजाबाद-वाराणसी रेल खंड पर विंडो रेलिंग करते हुए रेलखंड पर स्थित स्टेशनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अयोध्या जनपद के बिल्वहरि घाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं, कार्यालय अभिलेखों, प्रगतिशील विकास कार्यों तथा भविष्य में कार्यान्वित की जाने वाली योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने निर्धारित कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने अंबेडकर नगर जनपद के कटेहरी, अकबरपुर, टांडा, जौनपुर जनपद के जौनपुर जंक्शन व शिवपुर स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें