फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की संचार व्यवस्था ध्वस्त

Sun, 16 Aug 2015 11:11 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ कंट्रोल व प्रशासनिक कार्यालयों से लैंड लाइन का संपर्क कटा हुआ है। बाराबंकी, जौनपुर और अकबरपुर से पहुंचे सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीफोन शाम तक स्थानीय स्तर पर आई खराबी को ढूंढ कर उसे दूर नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन


अधिकारी मोबाइल फोन से बात कर ट्रेनों का संचालन करते रहे। रेलवे स्टेशन स्थित टेलीफोन कार्यालय के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह फॉल्ट लोकल स्तर पर शनिवार/रविवार की रात दो बजे के करीब आया।

लैंड लाइन फोन ठप हो गये। इस वजह से यहां का संपर्क सलारपुर व आचार्य नरेंद्रदेव नगर ही नहीं, लखनऊ कंट्रोल रूम और प्रशासनिक अधिकारियों तक से टूट गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ट्रेनों का संचालन मोबाइल फोनों के सहारे कर रहे हैं। फैजाबाद से लखनऊ, अकबरपुर और  सुल्तानपुर ट्रैक पर लैंड लाइन टेलीफोन से बात नहीं हो रही है। स्टेशन के सभी टेलीफोन ठप हैं।

अधिकारी ने बताया कि लोकल स्तर की खराबी को ढूंढने के काम में जौनुपर से आये अभियंता मीना, बाराबंकी के गुप्ता और अकबरपुर के अभिषेक श्रीवास्तव स्थानीय अभियंताओं के साथ सायं चार बजे तक कमी तलाशते रहे। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने सायं साढ़े चार बजे तक टेलीफोन सही न हो पाने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें