फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में राहुल और खुशबू चैंपियन

Tue, 09 Feb 2016 12:12 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय बाल क्रीड़ा समारोह में पहले दिन सोमवार को चार सौ मीटर दौड़ में राहुल अव्वल रहे। जबकि बालिका वर्ग में खुशबू ने बाजी मारी। इसके पहले डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने समारोह का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में डीएम ने कहा कि खेल एकता और अखंडता का परिचायक है। परिषदीय स्कूलों में निसंदेह अनोखी प्रतिभाएं हैं, जिन्हें बढ़ावा देने की जरूरत है।

दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा समारोह के पहले दिन चार सौ मीटर दौड़ में पूर्व मा. वि. बालक वर्ग में नगर क्षेत्र के राहुल प्रथम, सोनू द्वितीय (नगर क्षेत्र) व विवेक यादव (मया) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नगर क्षेत्र की खुशबू ने बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रभा द्वितीय (अमानीगंज) व मनीषा (बीकापुर) तृतीय स्थान पर रहीं। सौ मीटर प्राथमिक वर्ग में बालिका वर्ग में प्रथम यासनी (मया), द्वितीय कोमल (मिल्कीपुर) व तृतीय किरन (नगर क्षेत्र) से रहीं। इस मौके पर सीडीओ अरविंद मलप्पा बंगारी, बीडीओ, एबीएसए, शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें