फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी तबाह करना चाहते ओबैसी : हसन

Tue, 09 Feb 2016 12:07 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओबैसी पर करारा हमला बोला। कहा कि कोई ओबैसी है, जो हैदराबाद से आया है। 25 साल से हैदराबाद में बवाल मचा रहा है, अब यूपी को तबाह करना चाहता है।
विज्ञापन


ये वही है जिसने साजिश रचकर हैदराबाद के नवाब को कौड़ी-कौड़ी का मोहताज कर दिया। इसी ने महाराष्ट्र में भाजपा को ताज पहनाने का काम किया। अहमद हसन सोमवार को काजी सराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा ओबैसी मदारी है, खेल दिखाने आया है, खेल दिखाकर चला आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा धोखेबाज है। हिंदू-मुसलमान एकजुट होकर ऐसे धोखेबाजों को नेस्तनाबूद करें।
विज्ञापन


अन्य सभाओं में उपचुनाव प्रभारी एवं दुग्ध मंत्री राममूर्ति ने कहा कि अन्य दलों के लिए ये उपचुनाव 2017 का रिहर्सल होगा। सपा बिना भेदभाव किए सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें