फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ व सुरक्षा बलों ने किया रूट मार्च

Fri, 04 Dec 2015 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांचा ध्वंस की बरसी को सकुशल निपटाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।  सार्वजनिक स्थलों की तलाशी के साथ आने-जाने वालों पर निगाह और जांच का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने रामनगरी की सड़कों पर रूट मार्च किया और नगरवासियों को निर्भीक रहने का भरोसा दिलाया।

जताया कि सुरक्षा के लिए अब वह लोग पहुंच गये हैं और किसी को कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस की ओर से आयोजनों के दौरान शांति व सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के अलावा कमांडो दस्ता लगाने और हाईटेक निगरानी का खाका खींचा गया है।
विज्ञापन


जिसको शनिवार को पंचायत चुनाव निपटने के बाद जमीन पर उतार दिया जाएगा। प्रशिक्षु आईपीएस सीओ सिटी और सीओ अयोध्या को छह दिसंबर के मद्देनजर चुनाव ड्यूटी से अलग रखा गया है।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि छह दिसंबर के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। अयोध्या में तैनात फोर्स के अतिरिक्त आरएएफ, सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें