फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
अयोध्या-मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की सीमा स्थित इदिलपुर गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 344 किलोमीटर का लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की व्यापार की रीढ़ बनने जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की पृष्ठभूमि तैयार करेगा।
विज्ञापन

अब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जो युवा नौकरी की तलाश में देेश के विभिन्न हिस्सों समेत विदेशों का चक्कर लगाते थे, उनको अब आसानी से अपने गांव में ही रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ढाई माह में देश के प्रधानमंत्री इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की सीमा स्थित इदिलपुर गांव के गोमती नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण करने पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री सीधे निर्माणाधीन गोमती सेतु पर गए।
विज्ञापन

उनके साथ मौजूद अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपिडा के चेयरमैन अवनीश अवस्थी के साथ कार्यदाई संस्था गायत्री प्रोजेक्ट के अधिकारियों से संवाद स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाए जाने को लेकर रविवार को अयोध्या में एक बड़ी बैठक संपन्न हुई है। जिसको लेकर मैं कल भी भगवान श्रीराम की पावन भूमि अयोध्या में था और आज मेरा सौभाग्य है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण को लेकर एक बार फिर मैं अयोध्या में आप सबके बीच हूं।
उन्होंने कहा कि जून 2018 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की बड़ी परियोजना का शिलान्यास किया था। जिसका काम कोरोना महामारी के चलते सुस्त पड़ गया था।
किंतु कार्यदाई संस्था द्वारा तय समय से पहले इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। एक्सप्रेस वे में मात्र दो से ढाई महीने का काम शेष है।
जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवा जो नौकरी की तलाश में देश और प्रदेश में भटकते थे, अब उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्धारित समय सीमा से काफी पहले बनने जा रहा है। यह दुनिया के लिए एक मिसाल है कि हमने विपरीत परिस्थितियों में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण करके लोगों को रोजगार का अवसर दिया है।
इस एक्सप्रेस-वे के चलते लखनऊ और दिल्ली की कनेक्टिविटी आसान होगी और विकास के स्रोत खुलेंगे औद्योगिक निवेश को लेकर भी कार्य योजना बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के नौ जिलों से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेस की लंबाई 344 किमी. है। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी अमानीगंज अमित त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव प्रशासनिक अधिकारी ,ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

योध्या-मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की सीमा स्थित इदिलपुर गांव में निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आ?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें