फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणि पर्वत मेले पर लगी रोक, नहीं निकलेंगी रथ यात्राएं

विज्ञापन
अयोध्या-मणि पर्वत का सजा विग्रह - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के ऐतिहासिक सावन झूलनोत्सव पर कोरोना महामारी ने ग्रहण लगा दिया है। हर वर्ष सावन शुक्ल तृतीया को अयोध्या में मणि पर्वत मेले के साथ ही एक पखवाड़े तक चलने वाले झूलन उत्सव का शुभारंभ होता था, लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने कोरोना महामारी के कारण मणि पर्वत पर होने वाले मेले पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इस वर्ष मणि पर्वत पर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने संतों से भी रथयात्रा न निकालने की अपील की है। हालांकि मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए झूलन उत्सव का आयोजन होगा।
अयोध्या में सावन झूलन उत्सव इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते प्रभावित हो गया है। अयोध्या में सावन मास के शुभारंभ के प्रथम दिन से ही बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पहले से ही प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन

अब गुरुवार से मणि पर्वत मेले के साथ शुरू हो रहे सावन झूलन उत्सव पर भी ग्रहण लग गया है। प्रशासन ने मणि पर्वत मेले पर रोक लगाते हुए किसी भी प्रकार की भीड़ न एकत्रित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही साथ मंदिरों से निकलने वाली रथ यात्राओं पर भी रोक लगाई गई है।
इसके लिए प्रशासन संत महंतों से सहयोग मांग रहा है। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार से भीड़ एकत्रित किया जाना उचित नहीं है। मणि पर्वत मेले पर रोक लगाई गई है और मंदिरों से रथ यात्रा भी न निकले, इसके लिए संतों से सहयोग मांगा गया है। कहा कि प्रशासन की सभी भक्तों से अपील है कि महामारी से जारी जंग में सहयोग करते हुए अपने-अपने घरों पर रहकर ही पूजा-पाठ करें और झूलन उत्सव मनाए।
संतों ने की अपील, घर पर ही मनाएं झूलनोत्सव
कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने मणि पर्वत मेले पर रोक लगा दी है। रामनगरी के संतों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए भक्तों से अपील किया है कि वे अपने घरों पर रहकर ही सावन झूला उत्सव मनाए। पूजा अर्चना करें।
यही वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए देश हित में है। मणिराम दास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने भक्तों से अपील किया है कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कोरोना से जारी जंग में सहयोग करें। श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत शशिकांत दास, हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास सहित अन्य संतों ने भी भक्तों से अपील किया है कि कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर सभी भक्त घरों पर रहकर ही पूजा-अर्चना करें। घरों पर ही सावन का उत्सव मनाएं कहीं भी भीड़ एकत्रित ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें