फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक पेपर परीक्षा फॉर्म वेरीफिकेशन को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि में सोमवार को बैक पेपर का परीक्षा फार्म वेरीफिकेशन न होने पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि विवि ने छात्रों का परीक्षा फार्म भरने के लिए 24 अगस्त का दिन निर्धारित किया था लेकिन, दिन के 12 बजे के बाद ही विवि की वेबसाइट बंद हो गई।
विज्ञापन

इससे महाविद्यालयों में फार्म जमा करने के बाद भी वेरीफिकेशन नहीं हो पाया तो कुछ छात्रों का आरोप था कि छात्र हित के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। 24 अगस्त को विवि की अधिकारिक वेबसाइट में नोटिस डाली गई और दिन फार्म भरकर वेरीफिकेशन का कार्य संपन्न कराए जाने की बाद कही गई। इसके बाद दिन में ही वेबसाइट को बंद कर दिया गया, इससे वेरीफिकेशन का कार्य नहीं हो पाया है। अब वह परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित हो जाएंगे।
अवध विवि की बैक पेपर की परीक्षाएं 27 अगस्त से शुरू होनी है। इसके फार्म भरे जाने की प्रक्रिया अगस्त माह की शुरुआत से चली। विवि प्रशासन की ओर से दो बार परीक्षा फार्म भरे जाने की तिथि बढ़ाई गई। इसके बाद भी कई महाविद्यालयों में छात्रों के फार्म व वेरीफिकेशन का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके बाद विवि प्रशासन ने एक बार फिर से छात्र हित को देखते हुए बैक पेपर परीक्षा फार्म भरे जाने व वेरीफिकेशन के लिए 24 अगस्त का दिन निर्धारित किया। इसमें छात्रों का आरोप है कि दिन में ही वेबसाइट बंद हो गई। इससे फार्म तो भर गए लेकिन वेरीफिकेशन का कार्य नहीं हो सका।
महाविद्यालयों के हाथ खड़ा करने के बाद छात्रों ने विवि पहुंचकर परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। परीक्षा नियंत्रक की ओर से स्पष्ट मना करने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन कर परीक्षा फार्म वेरीफिकेशन कराए जाने की मांग की है।
सुल्तानपुर से आए छात्र संतोष कुमार का कहना है कि दिन में ही वेबसाइट बंद हो गई। इस लिए वेरीफिकेशन नहीं हो पाया। बाराबंकी से आए छात्र सूर्यवीर सिंह का कहना कि एक दिन में फार्म भरने के साथ वेरीफिकेशन का कार्य कठिन है, उन्होंने ने बाराबंकी में थे फार्म भर गया लेकिन, साकेत महाविद्यालय पहुंचते हीे वेबसाइट बंद हो गई। है।
इसी प्रकार की बातें अन्य छात्रों ने कही हैं। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अंकुर सिंह, संतोष कुमार, सूर्यवीर सिंह, अरविंद वर्मा, सरोज कुमार, शुभम सहित अन्य छात्र रहे। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि छात्र हित को देखते हुए 24 अगस्त को छूटे छात्रों का बैकपेपर परीक्षा फार्म भरने के लिए वेबसाइट खोली गई थी, पूरा दिन वेबसाइट चली है, पूरा दिन महाविद्यालयों ने परीक्षा फार्म वेरीफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें