फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में उर्वरक की तीन दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने सोमवार को बीकापुर क्षेत्र में पॉश मशीन से सही दर पर उर्वरक बिक्री की जांच किया। इस दौरान पॉश मशीन बंद पाए जाने एवं अभिलेख प्रस्तुत न करने पर तत्काल प्रभाव से तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बल्लीपुर स्थित मनीराम अग्रहरि खाद भंडार के स्वामी समुचित अभिलेख नहीं दिखा सके, आईएफएफडीसी कृषक केंद्र बनकट पर यूरिया के साथ जिंक के टैगिंग की शिकायत थी और जांच के समय संचालक अनुपस्थित मिला। यादव खाद भंडार लंगड़ा की चौकी मसौधा पर जांच के समय मशीन बंद पायी गई एवं स्टॉक रजिस्टर भी नहीं दिखाया गया।
इन अनियमितताओं की वजह से तत्काल प्रभाव से तीनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जबकि, तिवारी खाद भंडार मैनुद्दीनपुर, आईएफएफडीसी बीकापुर, श्रीराम यादव बीकापुर, चौरसिया खाद भंडार बल्लीपुर पर छापेमारी के दौरान पॉश मशीन से बिक्री होती पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें