फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित टिप्पणी सुनकर करणी सेना ने फूंका पूर्व मंत्री पवन पांडे का पुतला

विज्ञापन
पुतला फूंकते लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
पूरा बाजार। श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडे पर ओछी राजनीति व क्षत्रियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समरेंद्र सिंह मोनू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को सरायरासी के पास सड़क पर उतर आए। इनका आरोप था कि जौनपुर में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडेय का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के साथ जातीय संघर्ष भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
मोनू ने कहा कि ओछी राजनीति के तहत क्षत्रियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी से समाज के लोग आक्रोशित हैं। इसका परिणाम आने वाले चुनाव में न सिर्फ पवन पांडेय बल्कि समाजवादी पार्टी के हर प्रत्याशी को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान पवन पांडेय के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। इस अवसर पर युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह पिंटू, विकास सिंह, अरूणोदय सिंह, रणधीर सिंह, लल्ला सिंह, वरूण सिंह, निर्भय सिंह, अमन सिंह, सचिन सिंह, नंदन सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
उधर, करणी सेना के पूरा ब्लॉक अध्यक्ष अतुल सिंह ने पवन पांडेय के वायरल वीडियो पर कहा कि क्षत्रियों के सम्मान के साथ अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो हम उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के गांव सरायरासी, राजेपुर, पूरा बाजार, नारा, देवगढ़ आदि गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें