फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को रेफर करने पर तीमारदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए आई महिला को रेफर करने के बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में अस्पताल प्रशासन की ओर से काफी समझाने के बाद तीमारदार माने और मरीज को ले गए। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

विकासखंड सोहावल के कुंदुर्खा खुर्द निवासी कीर्ति सिंह पत्नी देवेंद्र सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह जिला महिला चिकित्सालय में लाया गया। तीसरा सिजेरियन ऑपरेशन होने के कारण संसाधनों की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए मरीज को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
इस पर परिवारीजनों ने दोपहर करीब 3 बजे हंगामा खड़ा कर दिया। शाह शक्ति सामाजिक संगठन के मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह की अगुवाई में तीमारदारों व संगठन के पदाधिकारियों ने चिकित्सालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बाद में अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. आशाराम व अन्य कर्मचारियों के समझाने पर शांत हुए और महिला को ले गए। प्रभारी सीएमएस डॉ. आशाराम ने बताया कि महिला का तीसरा सिजेरियन ऑपरेशन किया जाना था। उसकी हालत ठीक नहीं थी। आईसीयू की आवश्यकता पड़ सकती थी। इसके कारण उसे रेफर किया गया। इस पर तीमारदार हंगामा करने लगे। हालांकि बाद में शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें