फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। अखिल भारतीय किसान सभा और उत्तर प्रदेश किसान सभा ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम तीरथ पाठक ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि किसानों की बदहाली और समस्याओं से वर्तमान सरकार को कोई लेना-देना नहीं है।
उद्योगपतियों के हित की बात हो रही है। राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। मांग पत्र में आवारा और जंगली पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने, बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने, गन्ना किसानों को 400 प्रति क्विंटल मूल्य भुगतान दिलाने, महंगाई पर रोक लगाने, न्याय पंचायत स्तर पर किसानों के लिए क्रय विक्रय केंद्र की स्थापना, किसानों के समस्त कर्ज माफ करने, खाद तथा बीज सस्ती दर पर किसानों को उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें