मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में शुक्रवार को कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर किया जाय। यह सुनिश्चित करें कि प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो। समस्याओं का वास्तविक एवं गुणात्मक निस्तारण होना चाहिए।
कहा कि प्रदेश के विकास में उद्योग का विशेष महत्व हैं। इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। कमिश्नर ने कार्यालय कक्ष में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक की। औद्योगिक क्षेत्र मुमताजनगर के उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र-2 मुमताजनगर के किनारे गांव स्थित हैं जहां के लोगों का रास्ता औद्योगिक क्षेत्र से होकर जाता हैं।
गांव के लोगों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र-2 के किनारे सड़क पर नित्यक्रिया करने से गंदगी फैली रहती है। उप निदेशक पंचायत ने बताया कि 100 लाभार्थी का चयन किया गया है। सांसद से एडॉप्टेड गांव एवं लोहिया गांव में शौचालय के लिए धनराशि आवंटित करने के बाद यदि धनराशि शेष बचती है तो डेढ़ माह के बाद चयनित 100 लाभार्थी के पक्ष में शौचालय बनवाया जाएगा।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि समय से निर्माण काम पूरे करवाएं। उप निदेशक ने बताया कि लाभार्थी को 2015-16 की कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है लेकिन इस समय धनराशि उपलब्ध नहीं हैं। कमिश्नर ने इस संबंध में डीएम की ओर से पत्र भिजवाने के लिए कहा।
बताया गया कि आचार्य नरेंद्र देव नगर रेलवे स्टेशन के बगल निर्माणधीन ओवर ब्रिज के पास स्थित कालोनियों में पर्याप्त मार्ग न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। अभी तक कोई सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। कमिश्नर ने डीएम को कमेटी बनाकर वहां के स्थानीय नागरिकों की उपस्थित में संयुक्त पैमाइश कराकर वास्तविक स्थित से अवगत कराने का निर्देश है।
उद्यमियों ने गद्दोपुर के पास हाईवे के पुल के नीचे जल भराव की मुद्दा उठाया। तमिश्नर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यह कार्य कराने का निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें व नालियों की मरम्मत, सफाई एवं स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था के संबंध में संबंधित अभियंता से बताया गया कि इसके लिए प्रस्ताव आगणन सहित मुख्यालय को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग ने किया। इस अवसर पर मंडल के सभी जनपदों के उपायुक्त उद्योग विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण तथा उद्यमी उपस्थित रहे।