फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना में शामिल होगी अयोध्या

Fri, 31 Jul 2015 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद लल्लू सिंह ने दिल्ली से लौटने के बाद कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को कहा कि उन्होंने विश्व स्तर की पर्यटन नगरी अयोध्या को केंद्र सरकार की चल रही अमृत योजना से जोड़ने की मांग शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू से की है। केंद्र सरकार ने अमृत योजना के तहत देश के 500 शहरों को चुनकर हर तरह विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसका पहला मानक एक लाख की आबादी होना चाहिए लेकिन अयोध्या विश्व स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र होने के कारण अयोध्या की आबादी एक लाख से कम है। फिर भी वे चयन कराएंगे, मंत्री ने आश्वासन दिया है।

सांसद ने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नायडू से मिलकर इसकी मांग की गई है। नायडू ने कहा कि अयोध्या को अमृत योजना में शामिल किए जाएगा। विशेष पैकेज देकर पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या का विकास भी होगा। इसके बाद सांसद ने सहादतगंज कैंप कार्यालय पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं व उनके निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों से कहा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें