अयोध्या। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा मुकेश मेश्राम ने शनिवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की छोटी-मोटी कमियां दूर कराकर विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
शनिवार को यहां पहुंचे मुकेश मेश्राम ने मेडिकल कॉलेज की सभी विंगों का स्थलीय निरीक्षण किया। जो कमियां मिलीं उन्हें दूर कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश को एमबीबीएस की 700 सीटें मिली हैं। इसमें लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत वाले अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटों पर प्रवेश दिया जा चुका है।
अब पढ़ाई शुरू होगी। यहां एमसीआई के मानक के अनुसार व्यवस्था की जा रही है। कहा कि उनकी कोशिश है कि यहां छात्र-छात्राओं को पढ़ने का बेहतर माहौल मिले। ऐसी व्यवस्था की जाएगी।