फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुना बढ़े सब्जियों के दाम

Thu, 16 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
दो गुना बढ़े सब्जियों के दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरुई को छोड़ दूसरी सभी सब्जियों के दाम पिछले तीन दिनों में डेढ़ से दो गुना बढ़ गए हैं। अब तक मंडी में 10-15 रुपये तो बाहर 20 रुपये किलो बिक रहा टमाटर 40 रुपये किलो पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसकी वजह गर्मी में सूखे और पानी की किल्लत से सब्जियों का उत्पादन कम और लागत का बढ़ना कहा जा रहा है। केवल अरुई ही ऐसी सब्जी रही जो 40 से लुढ़कर गुरुवार को तीस रुपये किलो बेची जाती रही। अचानक भाव बढ़ जाने से हर कोई हतप्रभ रहा।

साल के अंत में छक्के छुड़ा रही महंगाई के तेवर इधर ढीले पड़ने शुरू हुए थे। 70-80 रुपये से आगे बढ़कर दो सौ रुपये किलो तक बिकी अरहर की दाल आज घटकर 125 रुपये से 150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी है। सलाद और छौंक में प्रयोग होने वाली प्याज के दाम 60 रुपये किलो से घटकर इन दिनों 10 रुपये किलो हो गए हैं।
विज्ञापन


पसेरी में खरीदने पर यह 40 रुपये में मिल जा रही है। इसी तरह दूसरी सभी सब्जियों के तेवर ढीले पड़े, लेकिन पिछले तीन दिनों में अचानक इनके भाव डेढ़ से दो गुना बढ़ गये। ऐसे में अचानक सब्जियों का दाम बढ़ना सभी खरीदारों को अखर रहा है।

नगर क्षेत्र में सप्ताह पूर्व व आज का भाव
सब्जी सप्ताह पूर्व का भाव           आज का भाव 
प्याज    40-45 रु. पसेरी        40-45 रु. पसेरी
आलू     65 से 75 पसेरी        80 से 90 पसेरी   
टमाटर       80 से 90 पसेरी    180 से 200 पसेरी
मिर्चा      70 से 80 किलो         35 से 40 किलो
बैगन         60 से 70 पसेरी      140 से 145 पसेरी
कद्दू         60 से 65 पसेरी      80 से 85 पसेरी
शिमला मिर्च   35 से 40 किलो     55 से 60 किलो
अरुई        40 से 45 किलो    30 से 35 किलो
नेनुआ/तुरई    08 से 10 किलो    15 से 20 किलो
परवल        18 से 20 किलो    20 से 22 किलो
मूली        10 रु. किलो        12 रु. किलो

बरसात बाद मिलेगी राहत
सब्जियों के दाम अचानक बढ़ने की वजह गर्मी और सूखे से उत्पादन का कम होना व किसानों की उपज लागत का बढ़ जाना है। बरसात होने पर सब्जियों की आवक बढ़ेगी, इसके बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है। टमाटर प्रदेश के बाहर से आ रहा है। वहां भी सूखे से फसल बरबाद हुई है। -मेराज, सब्जियों के विक्रेता, मंडी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें