फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसून की दस्तक, 26 जून से मानसून आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या-फैजाबाद शहर को बुधवार शाम और गुरुवार सुबह प्री-मानसून बारिश का मजा मिला। इससे दो माह से भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

इस बारिश का लुत्फ शहरवासी ही उठा सके जबकि ग्रामीण इलाकों में कही-कही बूंदाबांदी ही हुई। इसके चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की गई, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि जिले में प्री-मानसून सक्रिय हो गया है। इसके चलते अभी सिर्फ शहरी इलाकों में बारिश हुई है।
विज्ञापन

एक-दो दिन में पूरे जनपद समेत आसपास के जनपदों में भी बारिश होगी। बताया कि मानसून को यूपी में जल्द पहुंचाने के लिए पूर्वी हवा सबसे बड़ी सहयोगी होती है जबकि पश्चिमी हवा बाधक होती हैं।
कहा कि अगर लगातार तेज गति से पूर्वी हवा चलती रही तो 26 जून को मानसून यूपी में प्रवेश कर जाएगा और झमाझम बारिश होगी। डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार जून में औसत सामान्य वर्षा के सापेक्ष अब तक बहुत कम रहा वर्षा हुई है।
जून के माह में प्री मानसून व सीजनली बारिश को मिलाकर 132.5 एमएम औसत वर्षा होनी चाहिए, लेकिन 23 जून तक मात्र 2.2 एमएम ही वर्षा हुई है। बताया कि बीते वर्ष 2021 में जून माह में औसत वर्षा 214.6 एमएम हुई थी।
विज्ञापन

अभी जून माह में एक सप्ताह बाकी हैं, अगर सब ठीक रहा तो 26 को मानसून आने के बाद वर्षा अपने औसत स्तर को पार कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें